CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में 7 दिन भारी बारिश का अलर्ट, रायगढ़ में घरों में घुसा पानी, अब तक 24% कम बारिश

CG Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने उत्तर छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में अगले एक सप्ताह तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। रायपुर और सरगुजा संभाग के कुछ स्थानों पर भी भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। सोमवार तड़के रायगढ़ में तेज बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव हो गया। पैठू डबरी, चंद्रनगर की नामदेव गली और वार्ड नंबर-18 के कई घरों में घुटनों तक पानी भर गया।tc

पिछले 24 घंटे में प्रदेश के उत्तर और मध्य हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि रायपुर और सरगुजा संभाग के कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। सबसे अधिक 110 मिमी बारिश प्रतापपुर में रिकॉर्ड की गई।

लगातार बारिश के बावजूद इस मानसून सीजन में अब तक प्रदेश में सामान्य से 24 प्रतिशत कम वर्षा हुई है। यानी अब भी औसत से कम बारिश दर्ज की गई है।

रायपुर का तापमान 30.8 डिग्री

बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस रायपुर में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में दर्ज हुआ।

अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। खासकर उत्तर छत्तीसगढ़ के जिलों में अगले एक सप्ताह तक कहीं-कहीं भारी बारिश होने के आसार हैं।

CG Weather Update

छत्तीसगढ़ में अब तक 307.2 मिमी बारिश

प्रदेश में 1 जून से 18 जुलाई तक 307.2 मिमी यानी लगभग 12 इंच बारिश दर्ज की गई है। यह सामान्य वर्षा का 81.8 प्रतिशत है। शनिवार को पूरे प्रदेश में औसतन 17.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *