Rajim Murder: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के राजिम थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरी गांव में रविवार रात सड़क किनारे एक युवक की छत-विछत अवस्था में लाश बरामद हुई। मृतक की पहचान चंदू तारक के रूप में की गई है।

ग्रामीणों के अनुसार, युवक की लाश को करीब 100 मीटर तक घसीटकर मेन रोड पर फेंका गया, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही राजिम पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।
