Raigarh Guru Ghasidas Vivad: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में महान संत बाबा गुरु घासीदास पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले युवक ने अब सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। युवक ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि उसने शराब के नशे में गलती से ऐसी बातें कह दीं, जिसके लिए वह दिल से क्षमा प्रार्थी है।

वीडियो जारी कर मांगी माफी
आरोपी युवक विजय राजपूत ने अपने वीडियो में कहा- “कल रात मैंने शराब के नशे में गुरु घासीदास जी के बारे में गलत टिप्पणी कर दी थी। इसके लिए मैं दिल से माफी मांगता हूं। गुरु बाबा घासीदास जी हम सबके पूजनीय हैं। मैं अमित बघेल के खिलाफ बोलना चाहता था, लेकिन गलती से मेरे मुंह से अपशब्द निकल गए। इसके लिए क्षमा चाहता हूं।”

गुरु घासीदास पर अभद्र टिप्पणी
बता दें कि रायगढ़ के चक्रधर नगर के सिंधी कॉलोनी निवासी विजय राजपूत ने बुधवार रात शराब के नशे में सिग्नल चौक पर खड़े होकर बाबा गुरु घासीदास पर अभद्र टिप्पणी की थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसके बाद सतनामी समाज के लोगों में गहरा आक्रोश फैल गया। (Raigarh Guru Ghasidas Video Viral)

सतनामी समाज के अजय कुमार भारद्वाज की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 296, 299, 302, 352, 3(5) और SC/ST एक्ट की धारा 3(2)(क) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

सतनामी समाज का विरोध
वीडियो वायरल होने के बाद सतनामी समाज के लोगों ने रायगढ़ और रायपुर दोनों जगह विरोध प्रदर्शन किया। रायपुर के सिविल लाइन थाना पहुंचकर समाज के लोगों ने थाने का घेराव किया और आरोपी पर SC-ST एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की मांग की। (Chhattisgarh Mahtari Murti Vivad Raipur)
सिंधी समाज ने युवक को किया बहिष्कृत
सिंधी समाज के युवक विजय राजपूत (Vijay Rajput Guru Ghasidas insult Raigarh) ने सतनामी समाज के गुरु के लिए अपशब्द कहे। उसका वीडियो वायरल होने के बाद सिंधी समाज ने उसे समाज से बहिष्कृत कर दिया है।
Raigarh Guru Ghasidas video viral: युवक ने गुरु घासीदास को दी भद्दी गालियां, वीडियो वायरल…
देखिए वीडियो –
https://www.instagram.com/reel/DQbqEzFjK2O/?igsh=ZDUxNmg4ajNqcjNz
