Domanlal Korsewada Death: भाजपा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का पार्थिव शरीर लाया गया रायपुर, आज होगा अंतिम संस्कार; सुनिए आखिरी वीडियो में क्या कहा..

दुर्ग। Domanlal Korsewada Death: अहिवारा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से फेफड़ों की बीमारी से पीड़ित थे और हैदराबाद के यशोदा अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन से प्रदेशभर में शोक की लहर है। आज शनिवार को अंतिम संस्कार होगा।

दुर्ग। Domanlal Korsewada Death: अहिवारा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से फेफड़ों की बीमारी से पीड़ित थे और हैदराबाद के यशोदा अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन से प्रदेशभर में शोक की लहर है। आज शनिवार को अंतिम संस्कार होगा।

निधन से पहले उनका एक भावुक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में उन्होंने कहा कि कुछ लोग उनके स्वस्थ होने की दुआ करने के बजाय बद्दुआ मांग रहे हैं, लेकिन उन्हें अपनी जनता की दुआओं पर पूरा भरोसा है। उन्होंने विश्वास जताया था कि जनता के आशीर्वाद से वे जल्द स्वस्थ होकर अपने विधानसभा क्षेत्र लौटेंगे।

वीडियो में डोमनलाल कोर्सेवाड़ा ने कहा कि उन्हें पता है कौन लोग उनके खिलाफ बातें कर रहे हैं, लेकिन ऐसे लोग जनता का सामना करने के योग्य नहीं हैं। उन्होंने अपने समर्थकों और क्षेत्र की जनता के प्रति आभार जताते हुए कहा था कि उनकी शुभकामनाएं ही उनकी सबसे बड़ी ताकत हैं।

आज दी जाएगी अंतिम विदाई

विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का पार्थिव शरीर हैदराबाद से रायपुर लाया गया। इसके बाद रायपुर, भिलाई और दुर्ग होते हुए उनके पैतृक गांव भेण्ड्रा ले जाया जाएगा, जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित कई जनप्रतिनिधियों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

Domanlal Korsewada Death

शिक्षक से विधायक तक का सफर

डोमनलाल कोर्सेवाड़ा ने वर्ष 1998 में व्याख्याता पद से सेवानिवृत्त होने के बाद सक्रिय राजनीति में प्रवेश किया। वर्ष 2008 में पहली बार भाजपा के टिकट पर अहिवारा से विधायक चुने गए। वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल कोसरे को 25 हजार से अधिक मतों के अंतर से हराकर दूसरी बार जीत दर्ज की।

Domanlal Korsewada Death: छत्तीसगढ़ के भाजपा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन, हैदराबाद में 78 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

निभाईं कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

राजनीतिक जीवन के दौरान उन्हें छत्तीसगढ़ विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष सहित कई अहम जिम्मेदारियां मिलीं। अक्टूबर 2025 में उन्हें अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया था। अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में उन्होंने शिक्षा, सामाजिक कार्य और राजनीति के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *