CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ शासन ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के 33 अधिकारियों का तबादला किया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी आदेश के तहत रिया मिश्रा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) बिलासपुर, बंतलूराम भगत को उप सेनानी, 6वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल रायगढ़, शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर, रामगोपाल करियारे को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (कटघोरा) कोरबा तथा नितीश कुमार ठाकुर को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बेमेतरा बनाया गया है।
अभिषेक माहेश्वरी को उप सेनानी, 21वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल करकाभाट (बालोद), गीता वाधवानी को सहायक पुलिस महानिरीक्षक, राजनांदगांव रेंज, देवेन्द्र कुमार सिंह को उप पुलिस अधीक्षक (परिवहन) सरगुजा, लितेश सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात) रायपुर तथा विकास पाटले को उप पुलिस अधीक्षक (बालक विरुद्ध अपराध अन्वेषण शाखा) बालोद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी प्रकार मणीशंकर चंद्रा को सहायक पुलिस आयुक्त (पुलिस लाइन) रायपुर, श्याम मधुकर को उप पुलिस अधीक्षक (लाइन) बेमेतरा, सौरभ उईके को सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात) रायपुर, रूपेश कुमार को उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) धमतरी, उत्तम प्रताप सिंह को एसडीओपी सीतापुर (सरगुजा) तथा आशीष कुमार नेताम को एसडीओपी सुकमा बनाया गया है।
मनीष रात्रे को एसडीओपी बिलाईगढ़, नीलेश द्विवेदी को उप पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा पुलिस मुख्यालय, नेलसन कुजूर को उप पुलिस अधीक्षक कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज, कौशल किशोर वासनिक को उप पुलिस अधीक्षक (अजाक) कोरिया, गोपाल कुमार वैश्य को उप पुलिस अधीक्षक कोरिया तथा श्रीकांत शुक्ला को उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) बालोद की जिम्मेदारी मिली है।
विशाल गर्ग को नगर पुलिस अधीक्षक सूरजपुर, स्निग्धा सलामे को एसडीओपी कोंडागांव, सुशांतो बनर्जी को उप पुलिस अधीक्षक गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, संगम राम को एसडीओपी बोड़ला (कबीरधाम), अमृता पैकरा को एसडीओपी वाड्रफनगर (बलरामपुर) नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा रमेश चन्द्रा को उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) बिलासपुर, रामावतार धुरव को उप पुलिस अधीक्षक (बालक विरुद्ध अपराध अन्वेषण शाखा) राजनांदगांव, विनोद कुमार मण्डावी को नगर पुलिस अधीक्षक दल्लीराजहरा (बालोद), माया शर्मा को उप पुलिस अधीक्षक छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण रायपुर, सत्यकला रामटेके को उप पुलिस अधीक्षक (अजाक क्राइम) धमतरी तथा विवेक शर्मा को उप पुलिस अधीक्षक बेमेतरा पदस्थ किया गया है।



