Raigarh Fire: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के अटल चौक में कुनकुनी से रायगढ़ भंडार स्थित अडानी प्लांट जा रही कोयले से भरी एक ट्रेलर में चलते-चलते आग लग गई। गनीमत रही कि पीछे से आ रहे युवाओं की सूझबूझ से समय रहते बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार, ट्रेलर का चक्का अचानक अत्यधिक गर्म होकर फट गया, जिससे वाहन में आग लग गई। उस वक्त चालक देवदास महंत को आग की जानकारी नहीं थी और ट्रेलर लगातार आगे बढ़ रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही एक कार में सवार युवक गुलशन लहरें और उनके साथियों ने स्थिति को भांपते हुए ट्रेलर को ओवरटेक कर रुकवाया और चालक को सुरक्षित बाहर निकाला।

ड्राइवर के बाहर निकलते ही ट्रेलर में आग तेजी से फैलने लगी। मौके पर पास के पेट्रोल पंप की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
बताया जा रहा है कि ट्रेलर चालक देवदास महंत और वाहन मालिक डमरुधर पटेल, दोनों बाड़ादारा के निवासी हैं। घटना की सूचना मिलते ही जूटमिल पुलिस और वाहन मालिक मौके पर पहुंचे। बाद में चक्का बदलवाकर ट्रेलर को सुरक्षित रवाना किया गया।
देखिए वीडियो –
