CG WEATHER ALERT:छत्तीसगढ़ में मौसम हुआ सुहाना, मई में जुलाई के महीने जैसा नजारा 

 RAIPUR:छत्तीसगढ़ में मौसम ने करवट बदल ली हैं. आज शनिवार को सुबह से ही राजधानी में रुक रुक कर तेज बारिश हुई, प्रदेश के कई अलग अलग इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका है. मौसम विभाग ने अगले सात दिनों तक प्रदेश में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया हैं. वहीं मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों में उत्तर बस्तर, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, रायपुर और दुर्ग में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है.

सुबह से ही मौसम ठंडा है जिससे तेज धुप और भीषण गर्मी से राहत मिली हैं. प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के कारण तापमान में 5 से 6 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई हैं. बिजली गिरने की आशंका को लेकर प्रशासन ने भी अलर्ट जारी किया हैं. रायपुर में आज दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस व रात का तापमान लगभग  26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *