CG Current Death: बिजली सब स्टेशन में करंट लगने से ऑपरेटर की मौत, ड्यूटी के दौरान हादसा

Bilaspur Current Death

CG Current Death: बिलासपुर के तखतपुर क्षेत्र से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। ग्राम कुरेली स्थित बिजली सब स्टेशन में ड्यूटी के दौरान करंट की चपेट में आने से सब स्टेशन ऑपरेटर की मौत हो गई। घटना हिर्री थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम कुरेली स्थित बिजली सब स्टेशन में 32 वर्षीय अमन साहू ठेका कंपनी के तहत स्टेशन ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। बताया जा रहा है कि वह रात में ड्यूटी पर तैनात था।

सुबह रिलीवर ऑपरेटर के सब स्टेशन पहुंचने पर घटना की जानकारी मिली। अमन साहू कार्यालय में अचेत अवस्था में मिला। इसके बाद उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

जांच में जुटी पुलिस

हादसे की सूचना मिलते ही हिर्री पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *