Raipur Breking: रायपुर ब्लू वाटर में डूबे दो छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Raipur Breking

Raipur Breking: राजधानी रायपुर से दर्दनाक खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ पब्लिक स्कूल, टाटीबंध के दो छात्र ब्लू वाटर में नहाने के दौरान डूब गए। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 8 छात्रों ने स्कूल बंक किया और मौज-मस्ती के लिए एयरपोर्ट के पास स्थित ब्लू वाटर पहुंचे थे। (Raipur Chhattisgarh Public School students drowned)

रायपुर ब्लू वाटर में डूबे दो छात्र

नहाते समय दो छात्र जयेश साहू और मृदुल वंजारिया, जो कक्षा 10वीं के छात्र हैं, गहरे पानी में चले गए और डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही माना थाना पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। (Raipur Blue Water Accident)

देखिए वीडियो –

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, छात्र आपस में मस्ती करते हुए अचानक गहरे पानी की ओर बढ़ गए, जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया। अन्य छात्रों ने उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन वे सफल नहीं हो पाए।

फिलहाल रेस्क्यू टीम मौके पर मौजूद है और दोनों छात्रों की तलाश जारी है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। घटना के बाद से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है और छात्रों के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *