Raigarh Guru Ghasidas Vivad: गुरु घासीदास बाबा पर अभद्र टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस

Raigarh Guru Ghasidas Vivad

Raigarh Guru Ghasidas Vivad: सतनामी समाज के आराध्य गुरु घासीदास बाबा पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले युवक विजय राजपूत को रायगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ गैरजमानती धाराओं में कार्रवाई की गई है। शुक्रवार दोपहर पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आरोपी का शहर में जुलूस निकालते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

 

Raigarh Guru Ghasidas Vivad

पुलिस ने निकाला जुलूस

गुरु घासीदास बाबा पर अभद्र टिप्पणी करने वाले विजय राजपूत (Vijay Rajput Arrest) की गिरफ्तारी के बाद रायगढ़ शहर में तनावपूर्ण माहौल रहा। समाज के विरोध और आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। आरोपी को पकड़ने के बाद पुलिस ने शहर के प्रमुख मार्गों से जुलूस निकालकर न्यायालय तक ले जाया गया। (Raigarh Guru Ghasidas Video Viral)

पुलिस की कार्रवाई देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उमड़ पड़े। न्यायालय में पेशी के बाद आरोपी विजय राजपूत को सीधे जेल भेज दिया गया। (Guru Ghasidas insult Raigarh)

Raigarh Guru Ghasidas Vivad: गुरु घासीदास पर अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक ने मांगी माफी, इधर सिंधी समाज ने युवक को किया बहिष्कृत

देखिए वीडियो –

https://www.instagram.com/reel/DQbqEzFjK2O/?igsh=ZDUxNmg4ajNqcjNz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *