Bilaspur News: साली को रंग नहीं लगाने देने पर बौखलाया जीजा, पत्नी से की मारपीट; जानिए पूरा मामला 

Bilaspur News: होली के मौके पर साली को रंग लगाने से मना करने की बात से नाराज एक व्यक्ति ने घर लौटकर अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर दी। पीड़िता की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

जानकारी के अनुसार बिलासपुर जिले के मंगला क्षेत्र स्थित महर्षि स्कूल के पास रहने वाली महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि उसका पति अक्सर उसे छोड़कर उसकी छोटी बहन (साली) से शादी करने की बात कहता है और इसी बात को लेकर विवाद करता रहता है। इस वजह से वह कई बार उसके साथ मारपीट भी कर चुका है।

साली को रंग लगाने पहुंचा था ससुराल

 

बताया जा रहा है कि होली के दिन आरोपी अपनी साली को रंग लगाने के लिए उसलापुर स्थित ससुराल पहुंच गया। वहां साली ने रंग लगवाने से मना कर दिया और घर के अन्य सदस्यों ने भी उसे ऐसा करने से रोक दिया।

 

इस बात से नाराज होकर आरोपी ने घर में हंगामा शुरू कर दिया और गुस्से में सामान फेंकने लगा। इसके बाद वह अपने घर वापस लौट आया।

घर आकर पत्नी से की मारपीट

 

घर पहुंचने के बाद आरोपी ने ससुराल में सम्मान नहीं मिलने की बात कहते हुए अपनी पत्नी से झगड़ा किया और उसके साथ मारपीट की। महिला ने किसी तरह खुद को बचाया, लेकिन अगले दिन फिर से विवाद होने पर आरोपी ने दोबारा मारपीट करते हुए उसे घर से निकालने की कोशिश की।

 

घटना के बाद पीड़िता ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *