Prama Foundation Raipur: प्रमा फाउंडेशन ने दिव्यांगों और जरूरतमंद बच्चों का किया मदद, घायल पशुओं का इलाज भी…

Prama Foundation Raipur:

Prama Foundation Raipur: दीपावली के अवसर पर रायपुर के सामाजिक संस्था प्रमा फाउंडेशन ने मानवीय सेवा और सामाजिक सरोकारों की भावना को आगे बढ़ाते हुए कई स्थानों पर सेवा कार्य आयोजन किया। संस्था के सदस्यों ने जरूरतमंद बच्चों, दिव्यांगजनों और असहाय पशुओं तक सहायता पहुंचाई।

सेवा कार्यक्रम की शुरुआत 20 अक्टूबर को सेवा भारती मातृछाया बाल आश्रम, कोटा (रायपुर) से हुई, जहां संस्था के सदस्यों ने अबोध एवं निश्छल बच्चों से मुलाकात कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं और दैनिक आवश्यकता की सामग्री प्रदान की।

इसके बाद 26 अक्टूबर को नगपुरा, चंदखुरी फार्म स्थित वाटिका एनिमल सेंचुरी में पहुंचकर असहाय, घायल एवं दुर्घटनाग्रस्त पशुओं के पुनर्वास और उपचार हेतु आवश्यक राशन सामग्री व दवाइयां दी गईं।

इसके अलावा दलदल सिवनी, मोवा स्थित कल्याण सेवा समिति द्वारा संचालित दिव्यांग आश्रम में भी संस्था द्वारा दैनिक उपयोग की राशन सामग्री वितरित की गई। आश्रम में निवासरत दिव्यांग भाइयों के साथ दीपावली मिलन कार्यक्रम आयोजित कर खुशी और अपनापन साझा किया गया।

कार्यक्रम में प्रमा फाउंडेशन की ओर से गुंजन सिंह, पियूष, मनीष, गुलशन, नयन, केशव, अमित, धर्मेंद्र, शैलेंद्र, मनोज, प्रीति और सतीश ठाकुर की गरिमामयी उपस्थिति रही। संस्था ने कहा कि दीपावली का सच्चा अर्थ तभी पूरा होता है जब हम दूसरों के जीवन में भी प्रकाश फैलाएं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *