Fake 500 Rupee Notes: 500 रुपये की नकली नोटों के साथ युवक गिरफ्तार, ओडिशा से जुड़ा नेटवर्क बेनकाब

Fake 500 Rupee Notes: कवर्धा जिले की दशरंगपुर पुलिस चौकी टीम ने नकली नोटों के नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 500-500 रुपये के 15 नकली नोट बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में इस गिरोह का कनेक्शन पड़ोसी राज्य ओडिशा से जुड़ा होना सामने आया है।

 

500 रुपये की नकली नोटों के साथ युवक गिरफ्तार (500 Rupee Notes)

 

जानकारी के अनुसार युवक नकली नोटों को बाजार में खपाने की फिराक में घूम रहा था। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली। सूचना के आधार पर दबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया गया।

 

Fake 500 Rupee Notes

आरोपी से पूछताछ में बड़ा खुलासा

 

तलाशी में 500-500 रुपये के कुल 15 नकली नोट बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह ओडिशा के नकली नोट नेटवर्क से जुड़ा है। पुलिस ने जब्त किए गए नोटों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।

 

फिलहाल आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। पुलिस इस गिरोह के बाकी सदस्यों तक पहुंचने के लिए ओडिशा से कनेक्शन खंगाल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *