Bilaspur Rape: दही मांगने के बहाने घर में घुसा शिक्षक, नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

Bilaspur Rape

Bilaspur Rape: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के पचपेड़ी क्षेत्र में दही मांगने के बहाने एक शिक्षक द्वारा किसान के घर में घुसकर नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। छात्रा की छोटी बहन की सूझबूझ से घटना का खुलासा हुआ। मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। (बिलासपुर दही मांगने के बहाने छात्रा से छेड़छाड़)

मिली जानकारी के अनुसार, जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ के ग्राम सिर्री निवासी रोहित पटेल (50) की पोस्टिंग पचपेड़ी में है। वह प्रतिदिन अपने गांव से पचपेड़ी ड्यूटी करने आता है। सोमवार को वह पचपेड़ी क्षेत्र में रहने वाले एक किसान के घर पहुंचा और दही मांगने का बहाना बनाकर घर के अंदर चला गया। उस समय घर में किसान की दो बेटियां अकेली थीं। (बिलासपुर शिक्षक नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़)

आरोपी बड़ी चतुराई से बड़ी बहन को बुलाकर घर के एक कमरे में ले गया। कमरे में पहुंचते ही उसने छात्रा के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। छात्रा ने जब विरोध किया, तो उसने उसका मुंह दबा दिया। इसी बीच बड़ी बहन की आवाज सुनकर पास ही मौजूद छोटी बहन कमरे तक पहुंच गई। उसने शिक्षक द्वारा जबरदस्ती करते देख शोर मचाना शुरू कर दिया। उसकी आवाज सुनकर उसकी तरफ भागे। लेकिन, इससे पहले ही आरोपी शिक्षक इससे पहले ही भाग निकला। घटना के बाद छात्राओं के परिजनों ने थाने पहुंच कर शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। (Bilaspur Student Rape)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *