Durg Firing: दुर्ग में युवक पर फायरिंग, निशाना चूका, कान से छूकर निकली गोली; दीवारों पर मिले निशान

Durg Firing: दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात फायरिंग का मामला सामने आया है। पुरानी रंजिश के चलते कुछ हमलावरों ने एक युवक को निशाना बनाकर गोली चलाई। हालांकि हमलावरों का निशाना चूक गया और गोली युवक के कान को छूते हुए निकल गई, जिससे उसे हल्की चोट आई है।

दुर्ग में युवक पर फायरिंग (Durg Youth Firing)

घटना की सूचना पर जामुल पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया। पुलिस को घटनास्थल से गोली के खोखे मिले। वहीं आसपास की दीवारों पर भी फायरिंग के निशान देखे गए, जिससे अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि हमलावरों ने एक से अधिक बार गोली चलाई। (Durg Firing)

पीड़ित युवक विकास प्रजापति ने पुलिस को कुछ संदिग्ध हमलावरों के नाम बताए हैं। शिकायत के आधार पर जामुल पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। (दुर्ग फायरिंग)

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *