Bhilai News: नहर में मिला युवक का शव, CCTV खंगाल रही पुलिस

Bhilai News

Bhilai News: दुर्ग जिले के भिलाई के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित नहर में मंगलवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। नहर के किनारे आज सुबह कुछ लोग टहल रहे थे, इसी दौरान पानी के अंदर शव को देखा, इसके बाद इसकी सूचना ख़ुर्शीपार थाने को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से निकलवाकर मर्चुरी भिजवाया। मामला भिलाई-3 थाना इलाके का है

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान खुर्सीपार गौतम नगर निवासी सतीश प्रसाद (44) के रूप में हुई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सुपेला अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है। जिससे पता चल सके कि वो नहर तक कैसे पहुंचा और घटना किन परिस्थितियों में हुई।

शराब का आदि बताया जा रहा युवक

भिलाई-3 थाना प्रभारी अंबर सिंह ने बताया कि, प्रारंभिक पूछताछ और जानकारी के आधार पर युवक शराब पीने का आदी बताया जा रहा है। वह अक्सर शराब के नशे में घर से बाहर निकल जाता था और कहीं भी गिरकर पड़ा रहता था।

आशंका जताई जा रही है कि रविवार रात या सोमवार तड़के शराब के नशे में नहर के पास चलते समय उसका पैर फिसल गया, जिससे वह नहर में गिर पड़ा और गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति होगी स्पष्ट

हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पुलिस ने हत्या जैसी स्थिति से इनकार किया है। शराब के नशे में फिसलने से ही मौत की जानकारी सामने आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *