CG News: रेबीज संक्रमित कुत्ते के काटे बकरे की चढ़ाया बलि, फिर गांव वालों को खिलाया मांस, 200 से अधिक लोगों को रेबीज…

रेबीज संक्रमित कुत्ते के काटे बकरे की चढ़ाया बलि, फिर गांव वालों को खिलाया मांस, 200 से अधिक लोगों को रेबीज...

CG News: सरगुजा जिले के अंबिकापुर शहर से लगे ग्राम सरगांव से एक चिंताजनक मामला सामने आया है। जहां रेबीज से संक्रमित कुत्ते द्वारा काटे गए एक बकरे की गांव में काली पूजा के दौरान बलि देकर उसका मांस ग्रामीणों को खिला दिया गया। इस घटना के बाद गांव में भय और हड़कंप का माहौल है। (अंबिकापुर में रेबीज संक्रमित कुत्ते के काटे बकरे की चढ़ाया बलि)

जानकारी के अनुसार 28 दिसंबर को ग्राम सरगांव में काली पूजा का आयोजन किया गया था। इसी दौरान गांव में बकरे की बलि दी गई और उसका प्रसाद के रूप में वितरण किया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि यह बकरा गांव के ही नान्हू रजवाड़े से खरीदा गया था, जिसे पहले रेबीज से संक्रमित एक कुत्ते ने काट लिया था। इसके बावजूद सरपंच नारायण प्रसाद और उपसरपंच कृष्णा सिंह द्वारा उसी बकरे को पूजा में उपयोग किया गया। (Ambikapur Rabies Sankramit Bakra)

बताया जा रहा है कि इस बकरे के मांस का सेवन गांव के करीब 200 से अधिक लोगों ने किया है। मामले की जानकारी सामने आने के बाद ग्रामीणों में रेबीज संक्रमण को लेकर डर और चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से गांव में तत्काल स्वास्थ्य शिविर लगाने और जांच व उपचार की मांग की है। (रेबीज संक्रमित बकरा के मांस को गांव वालों को खिलाया)

इस मामले में वरिष्ठ पशु चिकित्सक चंदू मिश्रा ने बताया कि यदि रेबीज संक्रमित पशु के मांस को अच्छी तरह पकाकर खाया जाए तो संक्रमण का खतरा नहीं रहता, लेकिन फिर भी एहतियात के तौर पर मांस का सेवन करने वाले सभी लोगों को रेबीज की जांच करानी चाहिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *