CG News: मटकी में मिला मासूम का शव, इलाके में सनसनी

मटकी में मिला मासूम का शव

CG News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से इंसानियत को शर्मा शहर कर देने वाला मामला सामने आया है। दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत NTPC नहर के तीन नंबर गेट पर साईफन में फंसी एक मटकी के अंदर मासूम का शव मिला है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई।

मटकी में मिला मासूम का शव 

बताया जा रहा है कि सोमवार दोपहर साईफन पर कचरा फंसा होने के कारण एक सफाई कर्मी वहां पहुंचा था। इसी दौरान उसकी नजर साईफन में एक मटकी पर पड़ी, जिस पर सफेद कपड़ा बंधा हुआ था। पूजा सामग्री या अस्थि होने की आशंका में जब उसने मटकी फोड़ी, तो उसमें एक मासूम का शव मिला। यह देखकर वह घबरा गया और डर के कारण मौके से भाग गया। बाद में उसने किसी को इसकी जानकारी दी। (Korba Matki Me Masum Ka Shav)

मटकी में मिला मासूम का शव

सूचना मिलने पर लोग मौके पर पहुंचे और देखा कि शव साईफन में फंसा हुआ है। तत्काल दर्री थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कार्रवाई शुरू की। मौके पर मौजूद गंगा राम ने बताया कि जानकारी मिलने पर वह घटनास्थल पहुंचा और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मासूम के शव को बाहर निकाला गया। दर्री थाना प्रभारी ने बताया कि घटनाक्रम के संबंध में बयान दर्ज किए गए हैं और मामले की जांच जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *