Sawan Somwar 2026: राजनांदगांव के मां पाताल भैरवी मंदिर परिसर में शनिवार रात 120 फीट ऊंचे विशाल शिवलिंग का महाभिषेक श्रद्धा और भक्ति के साथ किया गया। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की।![]()
महाभिषेक के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और विशेष धार्मिक अनुष्ठान किए गए। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के जयकारे लगाए।
श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। महाभिषेक के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं।

