CG Lightning Strike: बिजली की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत, LIVE VIDEO देख दहल जायेगा दिल

CG Lightning Strike: छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। हादसा 23 अगस्त को दोपहर करीब 12 बजे ग्राम पंडारभट्ठा मुख्य मार्ग पर हुआ। महिला खेत में काम करने के बाद घर लौट रही थी, तभी अचानक आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई।

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें महिला पर बिजली गिरने की घटना कैद हुई है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सिर पर बर्तन लेकर घर लौट रही थी महिला

मृतका की पहचान 46 वर्षीय गीता बाई, निवासी ग्राम पंडारभट्ठा, थाना सिटी कोतवाली मुंगेली के रूप में हुई है। घटना के समय वह सिर पर बर्तन लेकर पैदल घर लौट रही थी। खराब मौसम के बीच अचानक बिजली गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही गई जान

परिजन गंभीर हालत में महिला को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *