CG Lightning Strike: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले के मरवाही थाना क्षेत्र के कटरा ढपनीपानी गांव में तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से बैगा दंपती की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब दोनों अपने घर पर मौजूद थे।![]()
जानकारी के अनुसार, कटरा ढपनीपानी गांव निवासी मंगल सिंह अपनी पत्नी बिरस्पतिया बाई के साथ घर पर थे। तेज गड़गड़ाहट और मूसलाधार बारिश के बीच उनके मकान पर आकाशीय बिजली गिरी। बिजली गिरने से दोनों घर के आंगन में ही बेहोश होकर गिर पड़े।
घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने 108 संजीवनी एक्सप्रेस की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरवाही पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद दंपती को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मरवाही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वैधानिक कार्रवाई की गई।
CG Lightning Strike: बिजली की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत, LIVE VIDEO देख दहल जायेगा दिल




