Korba News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक अनोखा और चमत्कारिक मामला सामने आया है। यहां एक गाय बिना बछड़ा जनें ही दूध देने लगी है। इस अनोखी घटना को लोग चमत्कार मानकर गाय को कामधेनु स्वरूप मान रहे हैं और बड़ी संख्या में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
बिना गर्भधारण किए गाय दे रही दूध (Korba Cow Without Calving Milk)
मामला पाली रोड दीपका क्षेत्र का है, जहां धनंजय सिंह के घर में पली हुई करीब 4 साल की गाय ने अचानक दूध देना शुरू कर दिया। आमतौर पर गाय केवल बछड़ा जनने के बाद ही दूध देती है, लेकिन बिना गर्भधारण के दूध देने की यह दुर्लभ घटना इलाके में चर्चा का विषय बन गई है।

मालिक ने बताया पूरी कहानी
गाय के मालिक धनंजय सिंह ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से रात में जहां गाय को बांधा जाता था, सुबह वहां दूध गिरा हुआ दिखाई देता था। जब उन्होंने खुद गाय को दुहा तो वह सचमुच दूध देने लगी। इसके बाद यह खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण उनके घर पहुंचने लगे और गाय को कामधेनु (Kamdhenu Cow Korba) मानकर पूजा-पाठ कर आशीर्वाद लेने लगे।
चमत्कारी गाय (Chhattisgarh chamatkari gay)
हिंदू धर्म में कामधेनु गाय (Kamdhenu Cow Korba) को देवी का स्वरूप माना जाता है। ऐसे में लोग इस गाय को चमत्कार मानकर दर्शन के लिए पहुंचे रहे हैं।
