CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ा गर्मी का असर, दुर्ग और राजनांदगांव में पारा 39°C, अगले 3 दिन राहत नहीं

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी का असर तेज होने लगा है। प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है और अधिकतम तापमान सामान्य से 2-4°C ज्यादा बना रह सकता है।

प्रदेश में 39°C तक पहुंचा पारा

मंगलवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस दुर्ग और राजनांदगांव में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया।

CG Weather Update

मौसम प्रणाली सक्रिय

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण झारखंड और उससे लगे उत्तरी छत्तीसगढ़ के ऊपर समुद्र तल से करीब 1.5 किलोमीटर ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके अलावा इसी क्षेत्र से ओडिशा, छत्तीसगढ़, विदर्भ और मराठवाड़ा तक करीब 0.9 किलोमीटर ऊंचाई पर एक द्रोणिका भी बनी हुई है।

आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आज मौसम शुष्क बना रहेगा। फिलहाल किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है।

रायपुर का मौसम

राजधानी रायपुर में 11 मार्च को हल्की धुंध रहने की संभावना जताई गई है। यहां अधिकतम तापमान लगभग 38°C और न्यूनतम तापमान करीब 23°C रहने का अनुमान है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *