Balodabazar Pickup Accident: 30 श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, 1 की मौत; 17 घायल

Balodabazar Pickup Accident

Balodabazar Pickup Accident: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में 30 श्रद्धालुओं से भरी पिकअप के पलटने से बड़ा हादसा हो गया। इस दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल हो गए हैं। हादसा लवन थाना क्षेत्र के डोंगरीडीह के पास हुआ। सभी श्रद्धालु तुरतुरिया माता के दर्शन के लिए जा रहे थे। घायलों में कई महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।

व्हील बेरिंग टूटने से पलटी पिकअप

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम भोथीडीह और ठाकुरदेवा थाना मस्तूरी से कैवर्त परिवार के करीब 30 सदस्य पिकअप क्रमांक CG 07 AW 4726 में सवार होकर तुरतुरिया दर्शन के लिए निकले थे। रास्ते में डोंगरीडीह के पास अचानक वाहन का पिछला व्हील बेरिंग टूट गया, जिससे पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस और ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल

सूचना मिलते ही लवन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को कसडोल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। गंभीर रूप से घायल 5 लोगों को बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया है। मृतक की पहचान राम प्रसाद कैवर्त्य (55 वर्ष), निवासी भोथीडीह थाना मस्तूरी के रूप में हुई है।

बिलासपुर रेफर घायलों के नाम

1. प्रिया कैवर्त पिता जोहित लाल (20 वर्ष) निवासी भोथीडीह थाना मस्तूरी

2. खिलेश पिता परमेश्वर कैवर्त (10 माह) निवासी भोथीडीह थाना मस्तूरी

3. त्रिवेणी कैवर्त पति जोहीत निवासी भोथीडीह थाना मस्तूरी

4. गंगा कैवर्त पति परमेश्वर कैवर्त (28 वर्ष) निवासी तरौद थाना अकलतरा

5. नितेश कैवर्त पिता अंगद कैवर्त (26 वर्ष) निवासी भोथीडीह थाना मस्तूरी


ASP अभिषेक सिंह ने बताया कि वाहन का पिछला चक्का बेरिंग सहित टूटने से यह दुर्घटना हुई। उन्होंने अपील की कि धार्मिक यात्राओं के दौरान लोग सुरक्षा का ध्यान रखें, वाहन की स्थिति जांचें और क्षमता से अधिक सवारी न बैठाएं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *