रायगढ़ राम मंदिर में तोड़फोड़, राम-लक्ष्मण-सीता-हनुमान की मूर्ति को नाली में फेंका

रायगढ़ राम मंदिर में तोड़फोड़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के घरघोड़ा में धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने वाली बड़ी घटना सामने आई है। अज्ञात असामाजिक तत्वों ने एक राम मंदिर में तोड़फोड़ कर भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता की मूर्तियों को नाली में फेंक दिया। इस घटना से इलाके में भारी आक्रोश और तनाव का माहौल है।(Raigarh Ram Mandir todfod)

राम-लक्ष्मण-सीता-हनुमान की मूर्ति को नाली में फेंका (Raigarh Ram Sita ki Murti ko Nali me fenka)

जानकारी के अनुसार, घटना घरघोड़ा के नेगिपारा इलाके की है। यहां एक छोटे से राम मंदिर में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और सीता माता की मूर्तियां स्थापित थीं। देर रात किसी शरारती तत्व ने मंदिर में घुसकर मूर्तियों को तोड़ा और नाली में फेंक दिया।

लोगों में आक्रोश

सुबह जब घरघोड़ा के (Ghargoda Ram Sita Murti Vivad) स्थानीय लोगों ने मूर्तियां टूटी हुई और नाली में पड़ी देखीं, तो इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते लोगों की भीड़ मंदिर परिसर में जमा हो गई। गुस्साए लोगों ने थाने पहुंचकर आरोपी की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

फिलहाल घरघोड़ा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि CCTV फुटेज और स्थानीय सूत्रों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *