Dhamtari Accident: रायपुर-धमतरी नेशनल हाईवे पर शनिवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में स्कूल जा रही शिक्षिका की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। (Raipur-Dhamtari highway accident)
स्कूल जा रही शिक्षिका की मौत (Teacher Nandini Sinha Death Car Accident)
जानकारी के मुताबिक मृतिका शिक्षिका नंदिनी सिन्हा (Teacher Nandini Sinha) ग्राम कुंडेल के हायर सेकेंडरी स्कूल में पदस्थ थीं। रोजाना की तरह शनिवार सुबह वह स्कूटी से स्कूल के लिए निकली थीं। इसी दौरान कुरूद थाना क्षेत्र के कोड़ेबोड (Kodebod car scooty accident) गांव के पास तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में गंभीर रूप से घायल शिक्षिका को तत्काल कुरूद के सिविल अस्पताल लाया गया। लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कार को जब्त कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है।
