Raigarh Guru Ghasidas video viral: युवक ने गुरु घासीदास को दी भद्दी गालियां, वीडियो वायरल…

Raigarh Guru Ghasidas Video Viral: छत्तीसगढ़ में इन दिनों क्षेत्रवाद और सामाजिक टिप्पणियों को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इसी बीच रायगढ़ से एक नया मामला सामने आया है, जहां एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक छत्तीसगढ़ के महान संत बाबा गुरु घासीदास जी और छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करता नजर आ रहा है। (Raigarh Guru Ghasidas Video Viral)

यह वीडियो सामने आने के बाद सतनामी समाज में भारी आक्रोश है और लोग आरोपी युवक पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

दारू के नशे में की अभद्र टिप्पणी (Guru Ghasidas insult Raigarh)

वायरल वीडियो में दिख रहा है- युवक रात के अंधेरे में रायगढ़ के सिग्नल चौक के पास खड़ा है। युवक का नाम विजय राजपूत बताया जा रहा है। वीडियो में वह दारू के नशे में चूर होकर बाबा गुरु घासीदास जी पर भद्दी गालियां और अपमानजनक बातें कह रहा है। वहीं, वीडियो बनाने वाला शख्स भी पीछे से उसकी बातों पर सहमति जताता हुआ नजर आ रहा है।

सतनामी समाज में भारी आक्रोश

वीडियो के सामने आने के बाद सतनामी समाज लामबंद हो गया है। लोगों ने कहा है कि यह वीडियो धार्मिक आस्थाओं और समाज की भावनाओं को आहत करने वाला है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपी युवक पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

पहले भी भड़का था विवाद (Chhattisgarh Mahtari Murti Vivad Raipur)

गौरतलब है कि हाल ही में रायपुर के वीआईपी चौक में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा खंडित कर दी गई थी। इस घटना के बाद छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया था।

विरोध के दौरान अमित बघेल (Chhattisgarh Mahtari Amit Baghel Vivad) ने सिंधी और अग्रवाल समाज को लेकर टिप्पणी की थी, जिससे समाज में नाराजगी और तनाव बढ़ गया था। इसी बीच अब यह नया वीडियो सामने आने से माहौल और गरमाता नजर आ रहा है।

देखिए वीडियो –

https://www.instagram.com/reel/DQbqEzFjK2O/?igsh=ZDUxNmg4ajNqcjNz

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *