Kawardha Truck Accident: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की खबर मिलते ही आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई।

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को रौंदा
मिली जानकारी के अनुसार, घटना पंडरिया थाना क्षेत्र के रहमान कांपा गांव के पास की है। जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक को टक्कर मार दी है। हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो पुरुष और एक महिला शामिल है। घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

