Gariyaband News : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के मंडल अध्यक्ष समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब सभी श्रद्धालु भूतेश्वरनाथ मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे।
घटना फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के सरगी नाला पुल के पास हुई। बिलाईगढ़ भटगांव थाना क्षेत्र से पांच युवक एक कार में सवार होकर भूतेश्वरनाथ मंदिर (Bhuteshwarnath temple accident) दर्शन के लिए निकले थे। रास्ते में कार चला रहे पंकज दास को झपकी आ गई, जिससे कार अनियंत्रित होकर पुल से नीचे नाले में जा गिरी।

BJYM मंडल अध्यक्ष की मौत (BJYM leader pankaj Das death)
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पत्थर से टकराने के बाद पुल से नीचे जा गिरी। हादसे में भाजयुमो मंडल अध्यक्ष पंकज दास और लोकेश साहू (Lokesh Sahu death) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, तीन अन्य युवकों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
