Mahasamund News: चांवल पर कर्मचारियों का पानी डालते हुए वीडियो वायरल, चावल की गुणवत्ता से छेड़छाड़, जांच की तैयारी

Mahasamund News: महासमुंद जिले के बसना स्थित छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन (Mahasamund Basna Warehouse Corporation) की शाखा में चावल की गुणवत्ता से छेड़छाड़ का गंभीर मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमे एक कर्मचारी चावल की बोरियों पर पानी डालते हुए नजर आ रहा है, जिससे चावल भीगकर टूटने लगता है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।

चांवल पर कर्मचारियों का पानी डालते हुए वीडियो वायरल

 

क्या है मामला? (Viral Video Rice Scam)

दरअसल, दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी छिरोद कुमार चौहान ने शाखा प्रबंधक पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। उनके अनुसार, रेक गाड़ी लोडिंग से पहले रात के समय जानबूझकर चावल की बोरियों पर (rice moisture fraud) पानी डलवाया जाता है ताकि उनमें नमी बढ़े और यह नमी मिलरों को लाभ पहुंचाने के लिए इस्तेमाल की जा सके।

छिरोद कुमार (Chhirod Kumar Chauhan) का यह भी आरोप है कि अगर कोई कर्मचारी इस काम से इनकार करता है तो उसे नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती है।

जिले के नोडल अधिकारी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है और कहा है कि यदि कोई शिकायत आती है तो मामले की जांच मुख्यालय स्तर पर की जाएगी। अपर कलेक्टर ने वीडियो के वायरल होने की पुष्टि की है, हालांकि अब तक कोई लिखित शिकायत उनके पास नहीं पहुंची है। लिखित शिकायत मिलने पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *