Kanker Cruiser Accident: अनियंत्रित होकर पलटी क्रूजर वाहन, महिला समेत 2 लोगों की मौके पर मौत, 6 घायल

Kanker Cruiser Accident

Kanker Cruiser Accident: छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन तेज रफ्तार का कहर देखने को मिलता है। ताजा मामला कांकेर जिले से सामने आया है, जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया गया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

बता दें, नेशनल हाईवे-30 पर कुलगांव के पास तेज रफ्तार से जा रही एक क्रूजर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि वाहन में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अन्य घायल यात्रियों को तत्काल इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *