CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बारिश की रफ्तार धीमी पड़ने से प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में उमस भरा मौसम बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों तक बारिश की गतिविधियों में कमी बनी रहेगी, खासकर मध्य छत्तीसगढ़ में। हालांकि इसके बाद फिर से बारिश बढ़ सकती है और लोगों को राहत मिल सकती है।
CG Weather Update: प्रदेश के कुछ स्थानों पर सोमवार को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन के साथ वज्रपात और भारी वर्षा की संभावना भी जताई गई है। मौसम विभाग ने (IMD Alert CG) उत्तर छत्तीसगढ़ के लिए भारी बारिश की आशंका जताई है।

पिछले 24 घंटों में कहां हुई बारिश (Heavy rain in CG)
बीते 24 घंटों के दौरान बलरामपुर जिले में सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई। दौरा कोचली में 14 सेंटीमीटर, रामचंद्रपुर में 13 सेंटीमीटर, अंबिकापुर में 9 सेंटीमीटर और सूरजपुर, लटोरी, कुसमी में 7 सेंटीमीटर तक बारिश हुई। वहीं अन्य जिलों में या तो मौसम शुष्क रहा या हल्की बारिश दर्ज की गई।
रायपुर का मौसम आज (Raipur Weather)
राजधानी रायपुर में सोमवार को बादल छाए रहने की संभावना है। गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
