Raipur News: कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने SP कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। पार्टी का आरोप है कि वे कई दिनों से भारतीय जनता पार्टी की आईटी सेल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन शिकायत लेने में टालमटोल कर रहा है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीकुमार मेनन के नेतृत्व में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता एसपी कार्यालय के बाहर एक घंटे से अधिक समय तक नारेबाजी करते रहे। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे लगातार एसपी से मिलने का समय मांग रहे हैं, लेकिन अब तक मुलाकात नहीं हो सकी है।

धरने के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए और तत्काल कार्रवाई की मांग की। नेताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक शिकायत दर्ज नहीं की जाती, तब तक धरना और प्रदर्शन जारी रहेगा।
