CG Murder: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ कारखाना मोहल्ला निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता, जनपद सदस्य और ठेकेदार अक्षय गर्ग पर अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर उनकी हत्या कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना आज सुबह करीब 9 से 10 बजे के बीच की है। अक्षय गर्ग (BJP leader Akshay Garg murdered) ग्राम केशलपुर में अपनी PMGSY सड़क निर्माण साइट पर काम का जायजा लेने पहुंचे थे। इसी दौरान एक काले रंग की कार में सवार होकर आए तीन नकाबपोश हमलावरों ने उन पर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

हमले के बाद अक्षय गर्ग को लहूलुहान हालत में तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन घाव इतने गहरे थे कि उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
संदेह व्यक्त किया जा रहा है कि अक्षय गर्ग (BJP leader Akshay Garg murdered) की मौत के पीछे पुराना व्यावसायिक विवाद भी हो सकता है, इस घटना से पूरा कोरबा क्षेत्र दहल गया है।
