CG School Bus: स्कूल बस की चपेट में आने से 2 साल की बच्ची की मौत, चालक फरार

CG School Bus: मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 साल की बच्ची की मौत हो गई। खड़गांव थाना क्षेत्र के घोटिया गांव में फ्लॉवर वैली इंग्लिश मीडियम स्कूल की बस की चपेट में आने से मासूम की मौके पर ही मौत हो गई।

CG School Bus: मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 साल की बच्ची की मौत हो गई। खड़गांव थाना क्षेत्र के घोटिया गांव में फ्लॉवर वैली इंग्लिश मीडियम स्कूल की बस की चपेट में आने से मासूम की मौके पर ही मौत हो गई।tc

बताया जा रहा है कि स्कूल बस बच्चों को लेने गांव पहुंची थी। इसी दौरान बच्ची बस की चपेट में आ गई। हादसे के बाद बस चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

घटना से नाराज ग्रामीणों ने घोटिया-भर्रीटोला मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ग्रामीणों ने दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

 

पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया शव

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाइश देकर स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया। पंचनामा कार्रवाई के बाद बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मोहला भेज दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार बस चालक की तलाश जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *