Sukma Maoist: सुकमा में माओवादियों की ऑर्डिनेट्स फैक्ट्री ध्वस्त, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

Sukma Maoist

Sukma Maoist: सुरक्षा बलों ने सुकमा जिले के मेटागुड़ा इलाके में माओवादियों के ऑर्डिनेट्स फैक्ट्री को ध्वस्त करने में बड़ी सफलता हासिल की है। फैक्ट्री से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, निर्माण उपकरण और मशीनें बरामद की गई हैं।

जानकारी के मुताबिक, माओवादी बड़े आकार के BGL लांचर तैयार कर रहे थे। सुरक्षा बलों की सतर्कता और लगातार हो रहे ऑपरेशनों के चलते उनका यह मंसूबा पूरा नहीं हो सका। एसपी किरण चव्हाण के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई को बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि इलाके में लगातार सुरक्षा कैंपों की स्थापना से माओवादियों का दायरा तेजी से सिमट रहा है और उनकी गतिविधियों पर अंकुश लग रहा है। इस कार्रवाई के बाद सुरक्षा बलों का हौसला बुलंद है और माओवादियों पर दबाव और अधिक बढ़ गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *