CG IFS Transfer: वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 4 वरिष्ठ IFS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

CG IFS Transfer: वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 4 वरिष्ठ IFS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

CG IFS Transfer: छत्तीसगढ़ सरकार ने वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए चार वरिष्ठ भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस संबंध में विभाग द्वारा आदेश जारी कर अधिकारियों के नवीन पदस्थापन और अतिरिक्त प्रभार की जानकारी दी गई है।tcw

जारी आदेश के अनुसार प्रधान मुख्य वन संरक्षक (अनुसंधान एवं मूल्यांकन) कोलेन्द्र कुमार को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ राज्य वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान, रायपुर के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

वहीं ओपी यादव को प्रभारी प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव प्रबंधन एवं जैव विविधता संरक्षण) तथा सह-मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक के पद पर पदस्थ किया गया है। उनके जिम्मे वन्यजीव संरक्षण और जैव विविधता से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य रहेंगे।

CG IFS Transfer: छत्तीसगढ़ सरकार ने वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए चार वरिष्ठ भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस संबंध में विभाग द्वारा आदेश जारी कर अधिकारियों के नवीन पदस्थापन और अतिरिक्त प्रभार की जानकारी दी गई है।

शालिनी रैना को मिला CAMPA का अतिरिक्त प्रभार

वर्ष 2001 बैच की वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी शालिनी रैना को मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CAMPA) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वर्तमान में वे वन मुख्यालय में प्रशासनिक, समन्वय और कार्मिक संबंधी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही हैं। नई जिम्मेदारी के साथ वे वन संरक्षण और विकास से जुड़ी योजनाओं की निगरानी भी करेंगी।

CG IFS Transfer: छत्तीसगढ़ सरकार ने वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए चार वरिष्ठ भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस संबंध में विभाग द्वारा आदेश जारी कर अधिकारियों के नवीन पदस्थापन और अतिरिक्त प्रभार की जानकारी दी गई है।

माधेश्वर डी. को विकास एवं योजना शाखा का प्रभार

आईएफएस अधिकारी माधेश्वर डी. को प्रभारी अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (विकास एवं योजना, बजट, लेखा एवं लेखा परीक्षण) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वर्तमान में वे वन्यजीव प्रबंधन, राज्य जैव विविधता बोर्ड और राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण से संबंधित दायित्वों का भी निर्वहन कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *