CG Vyapam Exam 2026: कल प्री-बीएड और BSC नर्सिंग प्रवेश परीक्षा, 2782 अभ्यर्थी होंगे शामिल

CG Vyapam Exam 2026

CG Vyapam Exam 2026: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (Vyapam) द्वारा प्री-बीएड (B.Ed-26) और बीएससी नर्सिंग (BSCN-26) प्रवेश परीक्षा का आयोजन 11 जून 2026, गुरुवार को किया जाएगा। परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन और संबंधित विभागों ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।tcw

रायपुर जिले में परीक्षा के लिए कुल 37 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों में कुल 2,782 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा के सुचारू, निष्पक्ष और व्यवस्थित संचालन के लिए प्रशासन ने सभी केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

7 बजे से गोपनीय सामग्री का वितरण

परीक्षा से संबंधित गोपनीय सामग्री का वितरण 11 जून की सुबह 7 बजे से जिला कोषालय, कलेक्टर परिसर रायपुर से किया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित कर दी गई है ताकि सभी परीक्षा केंद्रों तक सामग्री समय पर पहुंचाई जा सके।

Medical college

नोडल और सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त

परीक्षा संचालन की निगरानी और समन्वय के लिए डिप्टी कलेक्टर उपेंद्र किण्डो को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं विशेष रोजगार कार्यालय रायपुर के रोजगार अधिकारी केदारनाथ पटेल को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *