Raipur Murder: रायपुर में बीड़ी नहीं देने पर चाकू गोदकर हत्या, मलबे में मिली लाश; 2 नाबालिग गिरफ्तार

Raipur Murder:

Raipur Murder: राजधानी रायपुर से लगे तिल्दा नेवरा क्षेत्र में बीड़ी नहीं देने के विवाद ने एक युवक की जान ले ली। सुभाष वार्ड नंबर 15 में हुई इस हत्या का पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने दो नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 17 दिसंबर की रात सूचना मिली कि सुभाष वार्ड इलाके में रेत के ढेर (मलबे) में एक युवक का शव पड़ा है। थाना तिल्दा नेवरा और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम मौके पर पहुंची, जहां ललित यादव का शव लहूलुहान हालत में मिला। जांच में उसके पेट पर धारदार हथियार से किए गए वार के निशान पाए गए।

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आसपास के लोगों से पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि मृतक को आखिरी बार दो नाबालिग लड़कों के साथ देखा गया था। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां उन्होंने अपराध कबूल कर लिया।

आरोपियों ने बताया कि बीड़ी नहीं देने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद गुस्से में आकर उन्होंने धारदार हथियार से ललित यादव पर हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है।

फिलहाल दोनों नाबालिगों के खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *