Mahtari Vandan Yojna: 30 जून तक कराएं ई-केवाईसी, नहीं तो रुक जाएगी अगली किश्त

Mahtari Vandan Yojana

Mahtari Vandan Yojna: छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना का लाभ ले रही करीब 69 लाख महिलाओं के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य कर दी गई है। राज्य सरकार ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि 30 जून 2026 तक ई-केवाईसी पूरा नहीं कराने पर अगली किस्त की राशि रोक दी जाएगी। (महतारी वंदन योजना ई-केवाईसी)

Mahtari Vandana Yojana

महिला एवं बाल विकास विभाग ने 3 अप्रैल से ई-केवाईसी अभियान शुरू कर दिया है। इसके तहत प्रदेशभर में ई-केवाईसी केंद्र बनाए जा रहे हैं, जहां महिलाएं आधार आधारित प्रमाणीकरण, फिंगरप्रिंट या ओटीपी के जरिए अपनी प्रक्रिया पूरी कर सकती हैं। इसके अलावा योजना की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से घर बैठे भी ई-केवाईसी की सुविधा उपलब्ध है। (महतारी वंदन केवाईसी अपडेट)

Mahtari Vandan Yojana

नाम में गड़बड़ी बनी बड़ी समस्या (Mahtari Vandan eKYC)

मैदानी स्तर पर सामने आ रहा है कि कई मामलों में योजना के रिकॉर्ड और आधार कार्ड में नाम की स्पेलिंग या विवरण में अंतर होने के कारण ई-केवाईसी प्रक्रिया अटक रही है। छोटी-छोटी त्रुटियां भी सत्यापन में बाधा बन रही हैं।

पहले रिकॉर्ड मिलान, फिर सुधार (Mahtari Vandan Yojna Kist)

विभाग ने लाभार्थी महिलाओं को सलाह दी है कि वे पहले अपने नजदीकी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से संपर्क कर रिकॉर्ड का मिलान कर लें। यदि किसी प्रकार की गलती सामने आती है, तो तुरंत महिला एवं बाल विकास विभाग में सुधार के लिए आवेदन करें।

अधिकारियों ने कहा है कि अंतिम तारीख का इंतजार न करें और समय रहते ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि योजना की राशि मिलने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Mahtari Vandana Yojana: महिलाओं के लिए जरूरी सूचना, तुरंत कराएं ये काम; नहीं तो रुक सकती है महतारी वंदन की अगली किस्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *