Raipur Nude Party मामले का भंडाफोड़, MP का युवक गिरफ्तार; @sinful_writer1 नाम से कर रहा था सोशल मीडिया पर प्रचार

Raipur Nude Party

Raipur Nude Party: राजधानी रायपुर में न्यूड पार्टी के आयोजन का पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। साइबर विंग और तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम ने मध्यप्रदेश के अनुपपुर जिले के बिजूरी निवासी 20 वर्षीय युवक आदर्श अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी इंस्टाग्राम आईडी @sinful_writer1 का संचालन करता था और इसी अकाउंट से अश्लील पार्टी का प्रचार किया जा रहा था।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था पोस्टर (Raipur Nude Party Poster Viral)

13 सितंबर 2025 को इंस्टाग्राम पर वायरल हुए पोस्टर में युवाओं को बिना कपड़ों की “Nude Party” में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया था। इसमें लिखा था कि केवल कपल्स और गर्ल्स को एंट्री मिलेगी। हालांकि, लोकेशन या वेन्यू का खुलासा नहीं किया गया था।

मध्यप्रदेश से पकड़ा गया आरोपी (Raipur Police MP Youth Arrested)

आईजी रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा और एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर साइबर विंग ने तकनीकी विश्लेषण कर आरोपी की पहचान की। पुलिस टीम ने बिजूरी में दबिश देकर आरोपी आदर्श अग्रवाल (Adarsh Agarwal Arrest) को गिरफ्तार किया और उसके पास से एक आईफोन भी जब्त किया। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है और मामले से जुड़े अन्य लोगों की तलाश हो रही है।

Stranger House Party मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार 

न्यूड पार्टी पोस्टर के बाद 21 सितंबर को “Stranger House Party” का पोस्टर भी सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसमें युवाओं को अपनी शराब खुद लाने की बात कही गई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एसएस फार्महाउस, भाठागांव में होने वाली इस पार्टी से पहले ही 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में आयोजक, फार्महाउस मालिक, सोशल मीडिया प्रमोटर और डिजिटल प्रमोटर शामिल हैं। इनके खिलाफ थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 592/25 धारा 4 स्त्री अशिष्ट रूपण प्रतिषेध अधिनियम, धारा 67 आईटी एक्ट और धारा 79 भारतीय न्याय संहिता के तहत केस दर्ज किया गया है।

पुलिस की बड़ी कार्रवाई

एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना तेलीबांधा पुलिस की ज्वाइंट टीम ने दोनों मामलों का भंडाफोड़ कर दिया है। पुलिस का कहना है कि राजधानी में इस तरह की अश्लील और अवैध पार्टियों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

देखिए वीडियो –

https://www.instagram.com/reel/DOiTYRCCnSc/?igsh=MmprYzRuMXBneHNl

https://youtu.be/DZXULCDWgys

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *