CHATTISGARH NEWS:स्कूल वैन और पिकअप में भिड़ंत, 5 बच्चे घायल 

 छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में स्कूली बच्चों से भरी वैन पिकअप में भिड़ंत हो गई। हादसे में 5 बच्चे घायल हो गए हैं। सभी घायल बच्चों को मगरलोड अस्पताल में इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि वैन में कुल 10 बच्चे सवार थे। बच्चे स्कूल से घर लौट रहे थे।  वहीं हादसे में स्कूल वैन के बुरी तरह परखच्चे उड़ गए हैं जबकि पिकअप खेत में जाकर पलट गई। सभी बच्चे स्वामी आत्मानंद स्कूल के बताये जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *