raipur news: ITBP के सिपाही ने ASI को मारी गोली, मौके पर हुई मौत 

 रायपुर से लगे खरोरा गांव में एएसआई को ITBP के सिपाही ने गोली मार दी .जानकारी के अनुसार, मुड़ीपार स्थित ITBP कैंप में पदस्थ बिहार निवासी सिपाही सरोज कुमार (32 साल) ने हरियाणा निवासी ASI देवेंद्र सिंह दहिया (56 साल) को गोली मार दी. जिसमें उसकी मौके पर मौत हो गई. मामला खरोरा थाना क्षेत्र का है.जानकारी के अनुसार ईटीबीपी के 38वीं बटालियन कैंप में एएसआई देवेंद्र कुमार दहिया (56 साल) पर आरक्षक सरोज यादव (32 साल) ने 20 राउंड फायरिंग कर उनकी जान ले ली. आज सुबह एएसआई ने आरक्षक को मॉर्निंग परेड की ड्यूटी के दौरान फटकार लगाई थी. इससे आक्रोशित होकर आरक्षक ने एएसआई पर गोलियां बरसा दी. फायरिंग के दौरान कैंप में मौजूद जवान अपनी जान बचाने के लिए जमीन पर लेट गए. इसके बाद जवानों ने कड़ी मशक्कत से आरोपी को पकड़कर रस्सी से बांधा और पुलिस के हवाले कर दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *