छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के झलप से लगे गाँव 4 किमी दूर सिंघनपुर गाँव के एक किसान ने अपने ही खेत में लगे पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.मृतक किसान का नाम पूरन निषाद है .पूरन निषाद ने रबी फसल के लिए बैंक से देढ़ लाख का कर्ज लिया था। फसल में पर्याप्त पानी के लिए बोर का खनन भी कराया था लेकिन गांव में बिजली की समस्या के कारण पर्याप्त पानी नहीं मिलने से फसल बर्बाद हो गई थी.
जानकारी के मुताबिक, किसान बिजली कटौती की समस्या से परेशान था, 2 एकड़ में लगी धान की फसल पूरी तरह से सूख गई थी. फिलहाल कलेक्टर ने इस मामले में जांच के आदेश दिए है यह मामला पटवा थाना क्षेत्र का है .
