Balodabazar Accident: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, मां-बेटे समेत 3 की मौत, 2 बच्चे घायल

Balodabazar Accident

Balodabazar Accident: जिले में रविवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दो बाइकों की तेज रफ्तार आमने-सामने टक्कर में मां-बेटे समेत 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो छोटे बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

मां-बेटे समेत 3 की मौत

मां-बेटे समेत 3 की मौत (Mother Son Death Balodabazar)

मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों का नाम 22 वर्षीय तेजेश्वर प्रसाद नेताम (Tejeshwar Prasad Netam death), 32 वर्षीय राजा ध्रुव (Raja Dhruv) और 70 वर्षीय सोनारिन ध्रुव (Sonarin Dhruv death) है। राजा ध्रुव और सोनारिन ध्रुव मां-बेटे हैं, जो पारागांव के निवासी थे। वहीं तेजेश्वर प्रसाद नेताम दूसरी बाइक पर सवार था, जो ढाबाडीह का निवासी था।

Two Bike Collision Balodabazar

कैसे हुआ हादसा

बता दें, 17 अगस्त रविवार की सुबह करीब 10 बजे तेजेश्वर प्रसाद नेताम रायपुर से अपने गांव ढाबाडीह लौट रहा था। इसी दौरान दूसरी बाइक पर राजा ध्रुव अपनी मां और दोनों बच्चों 4 वर्षीय परसराम ध्रुव और ढाई वर्षीय मनीषा ध्रुव के साथ पारागांव से आ रहा था।

दोनों बाइकों की रफ्तार काफी तेज थी। जब वे ढाबाडीह के पास सोनबरसा जंगल पहुंचे, तो आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही तीनों की मौत हो गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *