Bilaspur Church Bulldozer: बिलासपुर में अवैध चर्च पर चला बुलडोज़र, धर्मांतरण के आरोपों के बीच प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Bilaspur Church Bulldozer

Bilaspur Church Bulldozer: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। यहां भरनी गांव (Bharni Village Illegal Church) के आवाज़ पारा में बने एक आलीशान लेकिन अवैध चर्च को प्रशासन ने सोमवार को बुलडोज़र चलाकर ढहा दिया। आरोप है कि इस चर्च की आड़ में अवैध धर्मांतरण की गतिविधियां संचालित की जा रही थीं।

 बिलासपुर चर्च बुलडोज़र

ग्रामीणों की शिकायत पर अवैध चर्च में चला बुलडोज़र (Bilaspur Illegal Church)

ग्रामीणों और हिंदू संगठनों ने प्रशासन को शिकायत दी थी कि चर्च परिसर में छोटे बच्चों को बहला-फुसलाकर धर्मांतरण कराया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और चर्च को ढहा दिया।

बिलासपुर अवैध चर्च,

 

हिंदू संगठनों ने दी चेतावनी (Hindu Organizations Protest)

कार्रवाई के बाद मौके पर पहुंचे हिंदू संगठनों ने प्रशासन का समर्थन करते हुए चेतावनी दी कि यदि भविष्य में भी इस तरह के धर्मांतरण की कोशिश की गई तो उसका कड़ा विरोध किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *