Janjgir Champa Car Stunt: फेयरवेल पार्टी में छात्रों का खतरनाक स्टंटबाजी, चलती कार की बोनट पर बैठकर एंट्री, VIDEO वायरल

Janjgir Champa Car Stunt

Janjgir Champa Car Stunt: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सख्त चेतावनी के बावजूद कारों पर खतरनाक स्टंट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सोशल मीडिया पर छात्रों के 3 अलग-अलग वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें वे चलती कार के बोनट पर बैठकर, खिड़कियों से बाहर लटककर और हाईवे पर हूटर बजाते हुए स्टंट करते नजर आ रहे हैं। (जांजगीर चांपा फेयरवेल पार्टी में छात्रों का स्टंटबाजी)

पहला मामला जांजगीर-चांपा जिले के जीएलडी स्कूल का है, जहां फेयरवेल पार्टी (Janjgir Champa Farewell Car Stunt) के दौरान कुछ छात्र कार के बोनट पर बैठकर स्कूल परिसर में एंट्री करते दिखाई दिए। दूसरा मामला सूरजपुर जिले के विश्रामपुर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल से जुड़ा है, जहां छात्रों ने नेशनल हाईवे पर फोर व्हीलर की खिड़कियों से लटककर स्टंट किया। इस दौरान 5 कारों में सवार छात्र हूटर बजाते हुए हाईवे से गुजरते नजर आए। (कार बोनट पर बैठकर छात्रों का स्टंट)

तीसरा मामला रायपुर जिले के धरसींवा थाना क्षेत्र के कुंरा स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल का है। यहां फेयरवेल (Farewell Viral Video) कार्यक्रम के दौरान कुछ छात्र कार की खिड़कियों से बाहर निकलकर जानलेवा स्टंट करते दिखाई दिए।

इन वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस ने संज्ञान लिया। सरगुजा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 वाहनों को जब्त कर लिया है। वहीं जांजगीर-चांपा में पुलिस ने वाहन चालकों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम के तहत चालान की कार्रवाई की है। हालांकि धरसींवा मामले में फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

Balodabazar Car Stunt: फेयरवेल पार्टी में छात्रों की खतरनाक स्टंटबाजी, VIDEO वायरल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *