CG News: घर से 1KM दूर रेलवे ट्रैक पर मिली लाश, हत्या या आत्महत्या ?

CG News: घर से 1KM दूर रेलवे ट्रैक पर मिली लाश, हत्या या आत्महत्या ?

CG News: दुर्ग जिले के भिलाई स्थित नेहरू नगर रेलवे ट्रैक पर एक 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सुपेला अस्पताल भेज दिया।

मृतक की पहचान सेक्टर-7 निवासी बृजेश सिंह (55) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। घटना मंगलवार शाम करीब 7:45 बजे से 8:30 बजे के बीच की बताई जा रही है। बुधवार सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।tcw

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों के बीच यह भी चर्चा है कि बृजेश सिंह रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे और इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आ गए। हालांकि पुलिस ने इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

CG News: घर से 1KM दूर रेलवे ट्रैक पर मिली लाश, हत्या या आत्महत्या ?

घर से 1KM दूर रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

बताया जा रहा है कि बृजेश सिंह एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। जिस स्थान पर उनका शव मिला, वह उनके घर से लगभग एक किलोमीटर दूर है। ऐसे में पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना के समय वह वहां किस कारण पहुंचे थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *