Raipur Murder: रायपुर में टाटा मैजिक में मिली चादर में लिपटी लाश, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर भागे आरोपी

Raipur Murder: राजधानी रायपुर के धरसींवा थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के रात्रि गश्त के दौरान पुलिस को टाटा मैजिक वाहन में चादर से लिपटा एक शव मिला। शुरुआती जांच में पुलिस हत्या की आशंका जता रही है। माना जा रहा है कि आरोपी शव को ठिकाने लगाने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस की गश्त देखकर वाहन छोड़कर फरार हो गए।

पुलिस को मिली चादर में लिपटी लाश

धरसींवा पुलिस की टीम शुक्रवार तड़के करीब 1:15 बजे ग्राम परसतराई स्थित नहर पुलिया के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही एक टाटा मैजिक संदिग्ध लगी। पुलिस ने वाहन रोकने का प्रयास किया तो चालक गाड़ी पीछे करने लगा। पूछताछ में उसने खुद को रावाभाठा निवासी बताते हुए बुकिंग वाहन चालक बताया। उसके साथ एक अन्य युवक भी मौजूद था।

पुलिस को देखकर भागे आरोपी

इसी दौरान मोटरसाइकिल से 2 युवक भी वहां पहुंचे, जिनमें से एक ने खुद को रावाभाठा का जिला अध्यक्ष बताया। दोनों बाइक सवार आगे निकल गए, जबकि टाटा मैजिक चालक वाहन को तेजी से परसतराई बस्ती की ओर भगाने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो शीतला मंदिर के पास चालक और उसका साथी वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए खेतों की ओर फरार हो गए।

Raipur Murder: राजधानी रायपुर के धरसींवा थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के रात्रि गश्त के दौरान पुलिस को टाटा मैजिक वाहन में चादर से लिपटा एक शव मिला। शुरुआती जांच में पुलिस हत्या की आशंका जता रही है। माना जा रहा है कि आरोपी शव को ठिकाने लगाने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस की गश्त देखकर वाहन छोड़कर फरार हो गए।

टाटा मैजिक में चादर में बंधा मिला शव

पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो अंदर एक व्यक्ति का शव चादर में बंधा मिला। शव का एक पैर बाहर दिखाई दे रहा था। पुलिस का मानना है कि हत्या के बाद शव को कहीं ठिकाने लगाने की तैयारी की जा रही थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मोबाइल नंबर से मिला अहम सुराग

जांच के दौरान टाटा मैजिक पर लिखे मोबाइल नंबर की जानकारी निकाली गई। यह नंबर रावाभाठा निवासी संजय उर्फ मोरध्वज चौहान के नाम पर दर्ज मिला। पुलिस अब वाहन, मोबाइल नंबर और फरार आरोपियों के बीच संबंधों की जांच कर रही है।

प्रारंभिक जांच में घटना का संबंध खमतराई थाना क्षेत्र से जुड़ा मिलने पर मर्ग कायम कर डायरी आगे की जांच के लिए खमतराई थाना भेज दी गई है। पुलिस मृतक की पहचान, उसके परिजनों की तलाश और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मामले में कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और जल्द पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *