Laxmi Rajwade: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के लोगों ने टोलकर्मी को पीटा, हाथ जोड़कर माफी मांगता रहा युवक लेकिन नहीं थमे हाथ

Laxmi Rajwade: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित लहपटरा टोल प्लाजा पर टोलकर्मी से मारपीट के मामले में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि टोलकर्मी के साथ उनके पीए ने नहीं, बल्कि ड्राइवर ने मारपीट की थी। मंत्री ने चालक को कड़ी चेतावनी देने की बात कही है और कहा कि वह जल्द ही टोलकर्मी से मिलकर उसका हालचाल जानेंगी।

Laxmi Rajwade: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित लहपटरा टोल प्लाजा पर टोलकर्मी से मारपीट के मामले में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि टोलकर्मी के साथ उनके पीए ने नहीं, बल्कि ड्राइवर ने मारपीट की थी। मंत्री ने चालक को कड़ी चेतावनी देने की बात कही है और कहा कि वह जल्द ही टोलकर्मी से मिलकर उसका हालचाल जानेंगी।

मंत्री ने कहा कि टोल बूम का गिरना मानवीय या तकनीकी गलती हो सकती है, लेकिन किसी कर्मचारी के साथ दुर्व्यवहार करना गलत है। उन्होंने बताया कि घटना के समय वह गाड़ी में आराम कर रही थीं और उन्हें इसकी जानकारी अगले दिन सोशल मीडिया के जरिए मिली।

जानकारी के मुताबिक, 2 सितंबर की रात मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का काफिला लहपटरा टोल प्लाजा से गुजर रहा था। काफिले की पहली गाड़ी टोल पार कर गई, लेकिन दूसरी गाड़ी पर टोल बूम गिर गया। इसके बाद वाहन चालक गुस्से में टोलकर्मी महेंद्र राजवाड़े के पास पहुंचा और उसे थप्पड़ मार दिए। पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

टोलकर्मी को PA नहीं, ड्राइवर ने मारे थप्पड़

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि उनके पीए ओम प्रकाश राजवाड़े का इस घटना से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि वीडियो में दिखाई देने वाला व्यक्ति उनका वाहन चालक है, न कि पीए। उन्होंने स्पष्ट किया कि चालक के व्यवहार को लेकर उसे सख्त चेतावनी दी गई है।

टोलकर्मी ने की शिकायत

घटना के अगले दिन टोलकर्मी महेंद्र राजवाड़े अपने साथियों के साथ लखनपुर थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।

फॉलो वाहन नहीं होने से गिरा टोल बूम

बताया जा रहा है कि मंत्री के काफिले में फॉलो वाहन नहीं होने के कारण टोलकर्मी यह नहीं समझ सके कि पीछे आने वाला वाहन भी उसी काफिले का हिस्सा है। पहली गाड़ी के निकलते ही टोल का बूम नीचे आ गया, जिससे मंत्री की फॉर्च्यूनर कार क्षतिग्रस्त हो गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *